पुलिस हिरासत से गायब हुई महिला विधायक, फायरिंग, 4 की मौत

नईदिल्ली। झारखंड राज्य में बड़कागांव की कांग्रेस विधायक निर्मला देवी लापता हैं। पुलिस ने उन्हें एक विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया था लेकिन कोर्ट में पेश नहीं किया। पुलिस ने दावा किया है कि बीच रास्ते में कुछ ग्रामीण महिला विधायक को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले गए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वो अपने आवास पर भी नहीं लौटी थीं। इस दौरान पुलिस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई, कई ग्रामीण घायल हैं। 

बड़कागाँव के चिरूबरवाडिह में एनटीपीसी कोयला के खनन कार्य को शुरू किया है। उसी जगह पर विधायक निर्मला देवी भी रैयतों के साथ कफन सत्याग्रह कर रही थीं। हजारीबाग के एसपी भीमसेन टुटी के अनुसार पिछले दो दिनों से जब जब उस क्षेत्र में एनटीपीसी की गाड़ी आती थी, रैयत उसे रोक देते थे। लिहाजा एसटीपीसी प्रबंघन ने इस मामले को लेकर बडकागाँव विधायक समेत 150 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। 

उसी के बाद पुलिस विधायक को गिरफ्तार कर ले जा रही थी। तभी ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ा। घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर पुलिस का वाहन बाइक सवार ग्रामीणों ने ओवरटेक कर रोका और निर्मला देवी को छुड़ा ले गए। इस क्रम में भीड़ हिंसक हुई और पुलिस ने भी फायरिंग की। मामले में जहां चार लोगों की मौत हुई, वहीं कई घायल हुए।

घर भी नहीं लौटीं 
छुड़ाने के बाद निर्मला देवी अभी कहां हैं, यह उनके पति योगेन्द्र यादव को जानकारी नहीं। योगेन्द्र साव पुलिस पर खासे नाराज भी नजर आए। कहा कि निर्मला देवी को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी। अब पुलिस ही बताए कि वह आखिर है कहां। इधर हजारीबाग के एसपी भीमसेन टूटी का कहना है कि ग्रामीण ही विधायक को छुड़ा ले गए। अभी वह कहां है, पुलिस को पता नहीं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !