'मन की बात' जुबां पर लाने वाले मीरचंदानी भाजपा से सस्पेंड

Updesh Awasthee
भोपाल। अपने 'मन की बात' सोशल मीडिया पर बयां करने वाले भाजपा नेता प्रकाश मीरचंदानी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। बता दें कि संडे को प्रकाश मीरचंदानी ने फेसबुक पर भाजपा में बदल रहे संस्कारों को लेकर अपना दर्द अपने दोस्तों से साझा किया था। भाजपा ने इसे अनुशासनहीनता माना है। 

आज यहां जारी प्रेस रिलीज में भाजपा ने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर पार्टी के विरूद्ध अनर्गल बातें करने वाले श्री प्रकाश मीरचंदानी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस श्री मीरचंदानी ने फेसबुक के माध्यम से पार्टी के विरूद्ध अनर्गल प्रचार किया वह घोर अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।

श्री प्रकाश मीरचंदानी की गतिविधि को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने बेहद गंभीरता से लेते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल निलंबित कर दिया है। पार्टी ने उनसे 7 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है। अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उक्त आशय से संबंधित पत्र प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने श्री प्रकाश मीरचंदानी को प्रेषित कर दिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!