हिंदू नेता की हत्या, पुलिस वाहन को आग लगाई, तनाव

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। तमिलनाडु के हिंदूवादी संगठन 'हिंदू मुन्नानी' के एक 40 वर्षीय पदाधिकारी की चार लोगों के एक गैंग ने हंसिए से काटकर हत्या कर दी। इस वजह से कोयंबटूर और पड़ोसी जिले तिरुपुर में तनाव पैदा हो गया है और एक दिन का बंद बुलाया गया। इस बंद के दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस वाहन में आग लगा दी। 

पुलिस के अनुसार, हिंदू मुन्नानि संगठन के जिला प्रवक्ता शशिकुमार दोपहिया वाहन से बृहस्पतिवार रात को अपने घर सुब्रमणियमपालयम लौट रहे थे। उसी वक्त अज्ञात हमलावरों ने दोपहिया वाहन से उनका पीछा कर हंसिए से हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमें रवाना कर दी गई हैं।

हिंदू मुन्नानि संगठन द्वारा बुलाई गई राज्यव्यापी बंद हिंसक हो गई। इसके कारण पुलिस को भी उनके गुस्से का शिकार बनना पड़ा। हिंसक भीड़ ने शहर के बाहरी इलाके टुडियालुर में एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना में तीन पुलिस वाले झुलस गए जबकि कुछ पत्रकारों को भी चोट लग गई। वहीं सुबह पांच मुन्नानि कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद 500 मुन्नानि कार्यकर्ता बिग बाजार रोड पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठे होकर उनकी रिहाई की मांग करने लगे। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि वे दोषियों को पकड़ने में नाकाम रहे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!