सपाक्स कर्मचारियों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं आरक्षित वर्ग के अधिकारी

भोपाल। मप्र के शासकीय तंत्र में वर्ग संघर्ष बढ़ता जा रहा है। सरकार की शह पाकर खुद को शक्तिशाली समझ रहे अजाक्स से जुड़े कुछ अधिकारी सपाक्स के कार्यकर्ता कर्मचारियों पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं। इसी के चलते रतलाम के जिला कोषालय अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता का तबदला कर दिया गया। इसके अलावा सपाक्स के करीब दर्जन भर कार्यकर्ताओं पर कार्रवाईयां हुईं हैं। सपाक्स ने इस पूरे मामले को मुख्य सचिव के सामने रखने का निर्णय लिया है। 

सपाक्स में हुआ फेरबदल 
संस्था के प्रांतीय सचिव श्री मनीष गुप्ता द्वारा स्वास्थ्य एवं पारिवारिक कारणों से दिये गये त्यागपत्र के फलस्वरूप श्री राजीव खरे, महिला विकास विभाग को संस्था का कार्यकारी सचिव मनोनीत किया गया। इसी प्रकार संस्था के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री रिजवान अहमद खान का स्थानान्तरण भोपाल से बाहर हो जाने के फलस्वरूप श्री बी. एल. त्यागी, कृषि विभाग को संस्था का कार्यकारी उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। 

संस्था के कार्यो एवं दायित्वों में बृद्धि के कारण संस्था के कार्यो को सुचारू रूप से चलाने हेतु श्री अभिषेक तिवारी, कौशल विभाग को मीडिया प्रभारी, श्री राकेश नायर, म0प्र0वि0वि0 कंपनी को सह कोषाध्यक्ष एवं श्री क्षत्रवीर सिंह राठौर, शिक्षा विभाग को सह सचिव मनोनीत किया गया। संस्था की गतिविधियों को जिला स्तर तथा उससे नीचे सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु संभाग स्तर पर एक-एक समन्वयक नियुक्त किया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!