भाजपा नेता सेक्स रैकेट का मास्टमाइंड निकला

Updesh Awasthee
ग्वालियर। डीबी सिटी के एक स्पा सेंटर में नागालेंड की एक लड़की के साथ नग्नावस्था में पकड़ा गया भाजपा नेता टीनू जैन सेक्स रैकेट का मास्टमाइंड निकला। लड़की ने बयान दिया है कि टीनू उसे काम करने के लिए दवाब बनाता था। बता दें कि टीनू जैन ग्वालियर में 'मोदी आर्मी बिग्रेड' नाम की संस्था चलाता है एवं भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के साथ फोटो उसकी फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड हैं। अपने फेसबुक पेज पर टीनू जैन ने खुद को अजमैर राजस्थान का रहने वाला बताया है। 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डीबी सिटी टॉउनशिप के सैलून और स्पा सेंटर स्टूडियो 11 में छापा मारा। पुलिस ने स्पा के मालिक राजेश अग्रवाल के साथ दो महिला कर्मचारी और सैलून में काम करने वाले चार युवकों सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया है। स्पा में नागालैंड की एक युवती के साथ टीनू आपत्तिजनक हालत में था। पुलिस ने सैलून मालिक सहित चार लोगों के खिलाफ मानव व्यापार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

टीनू जैन मोदी आर्मी ब्रिगेड नाम से कई सालों से संगठन चला रहा है। जिससे उसके केंद्र सहित राज्य के कई भाजपा नेताओं से संबंध हैं। टीनू की फेसबुक प्रोफाइल पर पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर कई बड़े मंत्रियों और नेताओं के साथ तस्वीरें अपलोड हैं।

हालांकि, टीनू की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता उससे किनारा करते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि वो टीनू नाम के किसी शख्स को जानते ही नहीं। पकड़ी गई लड़कियों ने पुलिस को बयान दिया है कि टीनू सेक्स रैकेट में काम करने के लिए दवाब बनाता था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!