भोपाल में होमगार्ड जवानों मुख्यालय का घेराव किया

Updesh Awasthee
भोपाल। 41 से ज्यादा उम्र वाले होमगार्ड को निष्कासित करने के निर्णय का विरोध करते हुए भोपाल में होमगार्ड जवानों ने आज अपने ही ​मुख्यालय का घेराव कर डाला। यह मामला फिलहाल हाईकोर्ट में विचाराधीन है, बावजूद इसके शासन ने निष्कासन प्रक्रिया शुरू कर दी है। होमगार्ड जवानों ने इसका तीखा विरोध दर्ज कराया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में होमगार्ड के जवानों के 16 हजार पद स्वीकृत हैं। इनमें से करीब 8000 होमगार्ड 40 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं। पहले होमगार्ड के लिए भर्ती की आयु सीमा 19 वर्ष से 40 वर्ष थी, लेकिन वर्तमान समय तक उन्हें पुलिस कर्मचारियों की तरह 60 साल में रिटायर किया जा रहा है। वर्ष 2016 में विभाग ने होमगार्ड के जवानों के लिए नए नियम बनाकर उन्हें 40 साल की उम्र तक रिटायर करने का प्रावधान बनाया। इसी के विरोध में होमगार्ड जवानों ने हाईकोर्ट जबलपुर में एक याचिका भी दायर की है। 

खास बात यह है कि होमगार्ड के जवानों के रिटायरमेंट का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, बावजूद इसके डीजी होमगार्ड ने 41 वर्ष की आयु पार कर चुके होमगार्डों की सूची मंगवाकर उन्हें रिटायर करने की कवायद शुरु कर दी है। प्रदर्शन कर रहे एक होमगार्ड ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस विभाग अपने मनमानें नियमों के आधार पर यदि 41 वर्ष की उम्र में होमगार्ड को रिटायर कर देंगे, तो इस उम्र में होमगार्ड अपनी नौकरी से हाथ धोकर दर—दर की ठोकरें खाएंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!