अमेरिकी विदेश मंत्री की सुरक्षा में सेंध: ब्लेड लेकर पहुंचा कश्मीरी युवक

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेशी मंत्री जॉन कैरी की सुरक्षा में सेंध का मामला प्रकाश में आया है। एक कश्मीरी युवक लीला होटल में ब्लेड लेकर घुस गया। वो अमेरिकी विदेशी मंत्री के कमरे में जा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद लीला होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह जॉन कैरी के कमरे में जा रहा था। यह होटल के मेन गेट तक पहुंच गया था। होटल में घुसते समय सिपाही ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने सिपाही की हाथापाई कर उसकी वर्दी फाड़ दी। देश की खुफिया एजेंसियां, स्पेशल सेल व सरोजनी नगर थाना पुलिस ने कई घंटे तक संयुक्त रूप से पूछताछ की है।

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अमेरिकी विदेशी मंत्री जॉन कैरी पांच सितारा होटल लीला में ठहरे हुए थे। मंगलवार दोपहर को उनका डेलीगेशन होटल में ही था। करीब ढाई बजे एक व्यक्ति ने होटल में घुसने का प्रयास किया। उसे होटल के मेन गेट नंबर एक से पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान अनंतनाग, जम्मू कश्मीर निवासी उदय रात्ररा (53) के रूप में हुई।

बोल रहा था फर्राटेदार अंग्रेजी, भिड़ते ही फाड़ दी पुलिस की वर्दी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी उदय फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहा था। फिलहाल वह गुड़गांव में रह रहा है। सरोजनी नगर थाने में तैनात सिपाही करण ने उसे होटल परिसर में पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और उसकी वर्दी फाड़ दी। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी विदेशी मंत्री जॉन कैरी पांच सितारा होटल लीला में ठहरे हुए थे। मंगलवार दोपहर को उनका डेलीगेशन होटल में ही था।

आरोपी जम्मू कश्मीर निवासी
आरोपी की पहचान अनंतनाग, जम्मू कश्मीर निवासी उदय रात्ररा (53) के रूप में हुई। आरोपी होटल की अंदर जाने की कोशिश करने लगा तो किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उसे काबू किया। उसे पकड़कर सरोजनी नगर थाने में लाया गया। उदय रात्ररा के कब्जे से एक धारदार ब्लेड बरामद किया गया है।

अमेरिका को धमकी दे चुका है 
विदेशी मंत्री के पास जाने का उद्देश्य क्या था इस बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इन्कार कार कर रहे हैं। उसे गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी अमेरिकन एंबेसी के अधिकारियों को धमकी दे चुका है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!