केजरीवाल को महिलाओं ने चूड़ियां दिखाईं, धक्का मुक्की भी हुई

नयी दिल्ली। यौनशोषण के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल भले ही अपने मंत्री संदीप कुमार को बर्खास्त कर चुके हैं लेकिन यह मामला उनका पीछा नहीं छोड़ रहा। आज पंजाब जाते समय रेलवे स्टेशन पर भाजपा की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को घेर लिया और चूड़ियां दिखाईं। इतना ही नहीं महिलाओं ने उन्हें कई बार धक्का भी दिया। पुलिस ने केजरीवाल को महिलाओं से बचाया और ट्रेन में बिठाया। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। महिलाएं प्रवक्ता आशुतोष को बर्खास्त करने की मांग कर रहीं थीं। 

भाजपा महिला कार्यकार्ताओं की मांग थी कि मुख्यमंत्री केजरीवाल महिलाओं को प्रताडि़त करने वाले सभी नेताओं के खिलाफ वे खुल कर बोलें, साथ ही पार्टी से आशुतोष को बाहर किया जाए। आपको बता दें कि कि आप के पूर्व मंत्री संदीप कुमार पर राशन कार्ड के लिए महिला का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इन्हीं आरोपों के बाद आप नेता आशुतोष ने ब्लॉग लिखकर संदीप का कथित बचाव किया था जिसपर महिला आयोग ने संज्ञान लिया था। मामले को लेकर आज आशुतोष को महिला आयोग के समक्ष पेश भी होना है।

खबर है कि केजरीवाल से साथ स्टेशन पर धक्का मुक्की की कोशिश की गई। पुलिस वालों ने किसी तरह केजरीवाल को महिलाओं से बचाकर ट्रेन में बैठाया। केजरीवाल को महिलाओं ने चूड़ियां भी दिखाई। चूडि़यां दिखाने के बाद केजरीवाल के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। केजरीवाल के ट्रेन में चढ़ने के बाद भी महिलाएं केजरीवाल के पीछे-पीछे जाने लगीं थीं जिसके बाद बोगी के गेट पर पुलिस वालों ने महिलाओं को अंदर घुसने से रोका।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !