7वां वेतनमान और दैवेभो को डीए व इंक्रीमेंट इसी वित्तीय वर्ष में: वित्तमंत्री | कर्मचारी समाचार

Updesh Awasthee
भोपाल। वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया ने कहा है कि इसी वित्त वर्ष में राज्य के कर्मचारियों को सातवाँ केन्द्रीय वेतनमान दिया जायेगा। राज्य शासन ने इस संबंध में निर्णय कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 48 हजार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने और उन्हें महँगाई भत्ता और वेतन-वृद्धि देने का निर्णय भी लिया गया है। श्री मलैया आज इंदौर में राऊ स्थित ग्रामीण जीवन-ज्योति शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

वित्त मंत्री श्री मलैया ने कहा कि सभी धर्म में समाज-सेवा को उत्तम कार्य माना गया है। उन्होंने मध्यप्रदेश वित्त निगम के उड़ान कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान की शिक्षा दिये जाने के काम की प्रशंसा की। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मेधावी छात्रों को आईआईटी, आईआईएम और शासकीय मेडिकल कॉलेज में अध्ययन के लिये आर्थिक मदद दी जायेगी। 

राज्य सरकार ने इसके लिये 1000 करोड़ रुपये का आर्थिक कोष तैयार किया है। मध्यप्रदेश वित्त निगम की एम.डी. श्रीमती स्मिता भारद्वाज ने बताया कि निगम ने अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन का निर्णय लिया है। कार्यक्रम को विधायक श्री जीतू पटवारी ने भी संबोधित किया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!