सुडौल शरीर के लिए इंजेक्शन लगाए, 5 साल तक रोज किया रेप

Updesh Awasthee
देवास। यहां महज 15 साल की लड़की के साथ हुई हैवानियत का गंभीर मामला सामने आया है। 9वीं में टॉप करने वाली लड़की को 15 साल की उम्र में बेच दिया गया। खरीददार ने उसे 5 साल तक बंधक बनाकर रखा। उसे जल्दी से जवान बनाने के लिए हार्मोंस के इंजेक्शन लगाए। हर रात रेप किया। विरोध करने पर सिगरेट से दागा गया। 

खातेगांव थाना के प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार, अमरावती, महाराष्ट्र में रहने वाली एक युवती को पांच साल पहले राहुल शेट्टी ने एक दलाल महिला के माध्यम से 70 हजार रुपये में खरीदा था। युवती उस समय महज 15 वर्ष की थी। वह अपने नाना-नानी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी, क्योंकि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी। अपने स्कूल में नौवीं कक्षा में उसने उच्चतम अंक प्राप्त किए थे।

पुलिस के मुताबिक, युवती को पिछले पांच साल से राहुल बंधक बनाकर रखे हुए था। इतना ही नहीं, उसे प्रताड़ित भी किया। राहुल का इंदौर व देवास के खातेगांव में मकान है। पिछले दिनों युवती ने इंदौर में पुलिस में शिकायत की तो राहुल के पिता राजकुमार ने बीच में आकर मामला शांत करा दिया। इंदौर पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। खातेगांव लाकर फिर उसे प्रताड़ित किया गया तो युवती देवास पुलिस के पास मदद मांगने आई। यहां से कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने जांच की और राहुल, उसके पिता व अमरावती में सौदा करने वाली महिला के बेटे इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।

जल्दी जवान बनाने की चाह
युवती ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसके शरीर के जल्दी विकास के लिए उसे कई तरह के हार्मोन वाले इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद उसका 70 हजार रुपये में सौदा किया गया। उसके साथ अनैतिक कार्य किए जाने के साथ ही उसे प्रताड़ित भी किया जाता रहा है। यही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को सिगरेट से दागा भी गया। उसे बीते पांच वर्षों से बंधक बनाकर रखा गया है।

थाना प्रभारी काजी ने आगे बताया कि युवती की शिकायत पर राहुल से जब पूछताछ की गई तो उसने एक करारनामा पेश किया, जिसके मुताबिक यह युवती उसकी पत्नी नहीं, बल्कि नौकरानी है। इसी आधार पर पुलिस का शक और बढ़ा। जांच जब आगे बढ़ी तो हकीकत सामने आ गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!