United Insurance के आॅफिस में आधीरात को लड़कियों के साथ चल रही थी शराब पार्टी

Updesh Awasthee
जालोर/राजस्थान। बीमा कंपनी यूनाइटेड इंश्योरेंस के आॅफिस में कंपनी का विकास अधिकारी रात करीब 2 बजे आॅफिस में बाहर से ताला लगाकर 2 लड़कियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। पुलिस की छापामार कार्रवाई में तीनों को दबोच लिया गया है। 

पुलिस ने आधी रात को बीमा कम्पनी के कार्यालय पर रेड कर दो महिलाओं सहित बीमा कम्पनी के अधिकारी को गिरफ्तार किया। डीवाईएसपी दुर्गसिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर यूनाइटेड बीमा कम्पनी के कार्यालय जाकर देखा तो बाहर से ताला लगा था लेकिन अन्दर से आवाजें आ रही थीं।  

पुलिस ने बाहर से आवाज लगाई तो अन्दर से एक व्यक्ति आया जो अपने आप को कम्पनी का विकास अधिकारी बता रहा था। तभी बाहर से अधिकारी का साथी आया और ताला खोलने पर खुलासा हुआ कि अन्दर तो दो महिलाएं भी मौजूद हैं और अन्दर महिलाओं संग अधिकारी शराब पार्टी कर रहा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!