यहां आज भी हर रात रास रचाते हैं राधा-कृष्ण और गोपियां

भारत में ऐसी कई जगह हैं, जो कई अपने रहस्यों के कारण हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा वृंदावन में निधिवन ऐसी ही एक जगह है जो अपने रहस्य के लिए जानी जाती है। मान्यता है कि वृंदावन में स्थित निधिवन में आज भी हर रात कृष्ण, गोपियों संग रासलीला करते हैं। इसलिए सुबह से दर्शन के लिए खुला रहने वाला निधि वन शाम को बंद हो जाता है। शाम के समय यहां किसी को रुकने नहीं दिया जाता।

पशुपक्षी भी वन छोड़कर चले जाते हैं
स्थानीय लोगों और पंडितों का कहना है कि जिसने भी यह रासलीला देखने के की कोशिश की वह या तो वह पागल हो गया या फि‍र उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं निधिवन में दिन में रहने वाले पशु-पक्षी भी शाम होते ही निधिवन को छोड़कर चले जाते हैं।

पेड़ बढ़ते है जमीन की ओर
निधिवन में लगे पेड़ों की डालें ऊपर की तरफ बढ़ने की बजाए जमीन की ओर बढ़ती हैं। फिलहाल यहां रास्ता बनाने के लिए पेड़ों को डंडे के सहारे रोका गया है।

तुलसी के पौधे गोपियां बन जाते हैं
निधिवन में मौजूद तुलसी के पेड़ है गोपियां बनती हैं। यहां तुलसी का हर पेड़ जोड़े में है। इसके पीछे यह मान्यता है कि जब राधाजी संग श्रीकृष्ण वन में रास रचाते हैं तब यही जोड़ेदार पेड़ गोपियां बन जाती हैं। जैसे ही सुबह होती है तो सब फिर तुलसी के पौधों में बदल जाती हैं।

वन के आसपास मकानों में नहीं हैं खिड़कियां
वन के आसपास बने मकानों में खिड़कियां नहीं हैं। अगर किसी घर में खिड़कियां बना दी गईं तो समय रहते उन्हें हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। कुछ लोगों ने तो अपनी खिड़कियों को ईंटों से बंद भी करा दिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !