गुलाम कश्मीर में मनाया गया भारत का स्वतंत्रता दिवस | #HappyIDay2K16

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यहां कोई समारोह नहीं हुआ लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने भारत के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट कीं। एक मासूम बच्चे ने अपने हाथों पर तिरंगा लगाया और लिखा I LOVE INDIA. यह तस्वीर ट्विटर पर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं 14 अगस्त को पाकिस्तान के आजादी दिवस पर यहां के लोगों ने काला दिवस भी मनाया।

भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न का असर बलूचिस्तान में दिख रहा है। एक बलूचिस्तानी महिला बनुक जरीना बलोच ने ट्विटर एक तस्वीर साझा कर इसका सबूत भी दिखाया। उन्होंने एक बच्चे के हाथ की तस्वीर ट्वीट की है जिसमें तिरंगा बना हुआ है और इस पर लिखा है, आई लव इंडिया। इस बच्चे के नाखूनों पर भी तिरंगा रंगा हुआ है।

बलूच नेता का ये ट्वीट बताता है कि बलूचिस्तान में लोग भारत को किस नजर से देख रहे हैं। यहां के तमाम नेता पाकिस्तान के जुल्म के खिलाफ भारत से सीधे दखल देने की मांग करने लगे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!