श्रीनगर। बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर में कर्फ्यू खुलते ही उपद्रव शुरू हो गए। पाकिस्तान प्रायोजित उपद्रवियों ने सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के राज्यसभा सदस्य का घर जला दिया। प्रत्यक्षदर्शियों व पुलिस ने यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चावलगाम में राज्यसभा सदस्य नजीर लावे के घर को भीड़ ने फूंक दिया। घर में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था।
निकटवर्ती कतरूसु गांव में पाकिस्तान प्रायोजित प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने भारत विरोधी नारे लगाए। उन पर पैलेट गन से फायरिंग की। इसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। इस घटना के कुछ घंटे बाद सांसद के घर में आग लगा दी गई।
पाकिस्तान की मदद से चल रहे उपद्रवों में अब तक 72 पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। यह केवल आधिकारिक आंकड़ा है, जो रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। उपद्रवी पुलिस, सेना और हिन्दुओं को टारगेट करके हमले कर रहे हैं।