पाकिस्तानी राजदूत ने की असभ्य हरकत, अमेरिका नाराज

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। अमेरिका स्थित पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने एक असभ्य हरकत कर दी। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा के साथ पर्सनल एलबम के लिए खींचे गए कुछ फोटो ट्विटर पर पब्लिक कर दिए। अमेरिका इससे खासा नाराज है और उसने एक सख्त संदेश भी दिया है। 

अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तानी राजदूत ने उनका भरोसा तोड़ा है। अमेरिका की नजर में राजदूत जलील का यह बर्ताव आपत्तिजनक था और इसी वजह से उन्हें फटकार लगाई गई है। हालांकि, पाकिस्तान ने इन सभी खबरों का खंडन किया है। 

मई में सरप्राइज विजिट के दौरान ली गई तस्वीर
गौरतलब है कि अमेरिका की फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा मई महीने में सरप्राइज विजिट पर वॉशिंगटन स्थित पाकिस्तानी एम्बेसी पहुंचीं थी। पाकिस्तानी राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने ट्विटर पर मिसेज ओबामा के एम्बेंसी विजिट की यह तस्वीर शेयर की थी। 

दौरे के बाद की तस्वीर साझा
जिलानी ने मिशेल ओबामा के दौरे के बाद ही 27 मई को तस्वीर ट्वीट किया और लिख, 'यह बेहद खुशी की बात है कि पाकिस्तानी एम्बेसी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी की मेजबानी की।' हालांकि, बाद में उन्होंने ट्वीट समेत सभी फोटोज डिलीट कर दीं, लेकिन तब तक फोटोज शेयर हो चुकी थीं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!