सागर में नाग के हत्यारों से बदला लेने बैठी है नागिन

Updesh Awasthee
सागर। सदियों पुरानी कथाएं प्रचलित हैं कि नागिन हमेशा अपने नाग की हत्या का बदला लेती है। जिन्होंने यह सब होते नहीं देखा वो विश्वास भी नहीं करते परंतु जो देख लेते हैं वो भौंचक्क रह जाते हैं। सागर में इस समय ऐसा ही हो रहा है। यहां कुछ लोगों ने एक नाग की हत्या कर दी। अब वहां एक नागिन आकर बैठ गई है। भीड़ जमा हो रही है लेकिन नागिन ना तो डरकर भाग रही है और ना ही किसी पर हमला कर रही है। 

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-26 स्थित मकरोनिया इलाके में नाग को कुछ व्यक्तियों ने पहले मारा और जब वह घायल हो गया तो उसे ज़िंदा जला दिया। जिस स्थान पर लोगों ने नाग को जलाया वहां एक नागिन आकर बैठ गई। सुबह होने पर कुछ लोगों की नजर जैसे ही इस नागिन पर पड़ी तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों को देखकर नागिन, नाग की चिता के पास लगे एक पेड़ के खोल में जाकर बैठ गई। यह खबर जंगल में आग कर तरह पूरे इलाके में फैल गई और मरे हुए नाग के दर्शन करने के लिए जमा होने लगे। 

लोगों की मानें तो नागिन बदला लेती है, इसलिए वह मरे हुए नाग के पास डेरा जमाए बैठी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नागिन वापस आकर नाग को मारने वाले व्यक्तियों से जरूर लेगी। फिलहाल, नाग को मारने वाले लोगों का पता नहीं लग सका है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!