
घटना भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र के बाग दिलकुशा में गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे की है। ऐशबाग पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय जाहिद बेग कांच काटने का काम करता है। वह 10 दिन पहले ही पत्नी ईशा के साथ बाग दिलकुशा में रहने आया है। इसके पहले वह अशोका गार्डन स्थित अपनी ससुराल में रहता था। एक साल पहले ही उनका निकाह हुआ था।
थाना प्रभारी राजीव जंगले के अनुसार जाहिद ने पुलिस को बताया कि उसे संदेह था कि ईशा का उसके ही दूर के रिश्तेदार के बेटे से प्रेम प्रसंग है। दो दिन पहले ईशा के परिवार में गमी होने पर वह सागर चले गए थे। जहां उक्त युवक भी आया हुआ था। दोनों के बीच बातचीत भी हुई थी। बुधवार की रात भोपाल वापस आकर जाहिद ने ईशा को उक्त युवक से दूरियां बनाने को समझाया भी था। लेकिन वह उसकी बात मानने को तैयार नहीं थी।
गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे पत्नी की हत्या के बाद वह कमरे का ताला लगाकर चला गया। करीब एक घंटे बाद वह ऐशबाग थाने पहुंचा और पुलिस को हत्या करने की बात बताई। पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। कमरे में ईशा का शव पड़ा हुआ था।