तांत्रिक कहता: मुझसे संबंध बनाओ, मनचाही शादी हो जाएगी

Updesh Awasthee
गुड़गांव। मोदी सरकार भले ही इंडिया को डिजिटल करने जा रही हो परंतु अंधविश्वास तो आज भी कायम है और फलफूल रहा है। हालात यह हो गए हैं कि लोग अपनी हवस पूरी करने के लिए तांत्रिक बनने लगे हैं। गुड़गांव पुलिस ने ऐसे दो तथाकथित तांत्रिकों को गिरफ्तार किया है।इन्हें खूबसूरत युवतियों से शारीरिक संबंध बनाने की ऐसी सनक चढ़ी कि वह तांत्रिक बन गए। इसके बाद अच्छी शादी व अच्छे भविष्य का झांसा देकर युतवियों को अपनी हवस का शिकार बनाने लगे। दोनों तांत्रिकों में से एक दीन मोहम्मद मेवात ब्लॉक समिति का चेयरमैन भी रह चुका है।

कहते थे शारीरिक संबंध बनाने पर होगी अच्छी शादी
पुलिस की माने तो तथाकथित तांत्रिक युवतियों से कहते थे कि हमारे साथ शारीरिक बनाने पर तुम्हारी अच्छी शादी होगा। कुछ युवतियां इन्कार कर देती थी तो कुछ इसके लिए राजी भी हो जाती थीं।

नौकरी की तलाश कर रही लड़कियां भी होती थीं इनकी शिकार
पुलिस के खुलासे के मुताबिक, दोनों तांत्रिक युवतियों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए तरह-तरह का झांसा देते थे। इनमें वे युवतियां भी शामिल हैं, जिन्हें नौकरी की तलाश होती थी। तांत्रिक इन्हें पूरी तरह से विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार कर लेते थे।

लाल रंग का धागा और केमिकल का लेते थे सहारा
पुलिस के मुताबिक, ये तथाकथित तांत्रिक युवतियों के शरीर के ऊपरी हिस्सों पर धागा फेरते थे। इसी दौरान उन पर केमिकल छिड़क कर बेहोश कर देते थे। इसके बाद ये तांत्रिक बारी बारी से अर्ध बेहोशी की स्थिति में युवतियों से शारीरिक संबंध बनाते थे।

युवतियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
पुलिस की माने तो तांत्रिकों के हवस का शिकार हुई ज्यादातर युवतियां तो चुप बैठ गई, लेकिन कुछ ने आवाज उठाई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।

मासूमों तक को बनाया हवस का शिकार
जादू-टोनों के नाम पर तथाकथित तांत्रिकों मासूम बच्चियों तक को नहीं छोड़ा। बेहतर भविष्य का झांसा देकर मासूम लड़कियों को भी अपनी हवस का शिकार बनाया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!