
अपने संबोधन में फ्लैग होस्टिंग के बाद मुफ्ती ने कहा कि ये जो भी हालात पैदा हुए हैं सब केंद्र की गलतियों की वजह से है। इन सब के लिए जवाहर लाल नेहरू से लेकर वर्तमान तक का केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदार है। बंदूकों से कोई भी मसला हल नहीं होना है। उन्होंने इसमें जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने का लोगों से वादा भी किया।
बता दें कि कुछ दिनों पहले भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मोदी सरकार का बचाव करते हुए कश्मीर के हालात के लिए जवाहरलाल नेहरू की नीतियों को दोषी ठहराया था। कश्मीर के मामले में जवाब देने के लिए शायद यह भाजपा की पार्टी लाइन थी।