
अगले दो दिनों में केन नदी में मध्य प्रदेश के दामोह और पन्ना जिलों तथा उत्तर प्रदेश के महोबा और बांदा जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के विदिशा, सागर, अशोक नगर और टीकमगढ़ तथा उत्तर प्रदेश के ललितपुर, झांसी और जालौन जिलों में भी अत्यधिक बाढ़ की संभावना जताई गई है।
राजधाट और माताटीला बांधों से छोड़े जाने वाले पानी के कारण निचले जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा होने की संभावना को देखते हुए जल छोड़े जाने से पूर्व परियोजना अधिकारियों द्वारा पहले से ही उपयुक्त चेतावनी दी जाएगी।