शिवपुरी की सपाक्स रैली में 15 समाज, 14 कर्मचारी संगठन, 8 विकासखंड और महिलाएं

शिवपुरी। सपाक्स कर्मचारियों ने आज प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवपुरी की महारैली एतिहासिक रही। इसमें 15 समाज संगठन, 14 कर्मचारी संगठन, 8 विकासखंडों के कर्मचारी एवं महिला कर्मचारी अधिकारियों के साथ सामान्य वर्ग के युवाओं ने भी भागीदारी की। करीब 3 किलोमीटर लंबी रैली में 5000 से ज्यादा कर्मचारी/अधिकारियों के साथ 1000 से ज्यादा वाहन शामिल हुए। जिले के हर ब्लॉक स्तर से कर्मचारियों ने शिवपुरी पहुंचकर महारैली को सफल बनाया। 

15 सामाजिक संगठनों ने की भागीदारी
जैन समाज, ब्राह्मण समाज, यादव समाज, राठौर समाज, रघुवंशी समाज, अग्रवाल समाज, गुर्जर समाज, सैन समाज, रजक समाज, कुशवाह समाज, मुसलिम समाज, लोधी समाज, किरार सामाज, कायस्थ समाज, क्षत्रिय समाज, महाराष्टीयन समाज आदि विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर सपाक्स की मांग का समर्थन किया। 

14 कर्मचारी संगठन हुए शामिल 
कर्मचारी संगठनों में अध्यापक संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, राजपत्रित अधिकारी संघ, प्रधानाध्यापक संघ, कर्मचारी कांग्रेस, राज्य कर्मचारी संघ, लिपिक संघ, पटवारी संघ, महिला कार्यकर्ता एवं सुपरबाईजर संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, वन कर्मचारी संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ, अतिथि संघ, आदि संघों एवं सामाजिक संस्थाओं के कर्मचारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

ये थे महारैली के आयोजक
सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था, सपाक्स के नोडल एस.के.जैन, डॉ. गोविन्द सिंह, डॉ. संजय ऋषिश्वर, डॉ. संजीव गौतम, राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रधानाध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष रोहिणी अवस्थी, डॉ. कौशल गौतम, राजकुमार सरैया, ब्रजेन्द्र भार्गव, रामकृष्ण रघुवंशी, मनोज पाठक, शिवम पुरोहित, सी आर परमार, महेन्द्र तोमर, सीबी पाण्डेय, प्राचार्य मुकेश मेहता, विनय वेहरे, एन के जैन, विवेक श्रीवास्तव, राजेन्द्र पिपलौदा, अजमेर सिंह, अंगद सिंह, महेश भार्गव,  एम के शर्मा, अर्चना दुबे, सुखबिन्दर कौर, अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष स्नेह रघुवंशी, धर्मेन्द्र रघुवंशी, संजय भार्गव, हरिशरण शर्मा, धर्मेन्द्र जैन आमोल, अरविन्द सरैया नरवर, त्रिलोक सिंह यादव, मनीष वैरागी, मनोज पाठक करैरा, परवेज खांन, अवधेश सिंह तोमर, एम एन सिद्वकी, सीपी राठौर, मुकेश गौतम, दिनेश शर्मा, सहदेव यादव, विष्णु गुप्ता सहित सम्पूर्ण जिले से 5000 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !