IT के छापे में देश का सबसे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट मिला

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। यूं तो इनकम टेक्स विभाग काली कमाई की तलाश करता है और अपने हिस्से का टैक्स पेना​ल्टी सहित वसूल लेता है परंतु यहां एक छापामार कार्रवाई में उसे एक ऐसे कारोबार का रिकार्ड हाथ लगा, जिस पर वो टैक्स ही नहीं लगा सकता, क्योंकि यह धंधा भारत में रजिस्टर्ड कारोबारों की लिस्ट में शामिल नहीं है। अंतत: आईटी ने सारी जानकारी पुलिस को सौंप दी। रिकार्ड खंगाला गया तो पता चला कि यह तो देश का सबसे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट है। देश के बड़े बड़े नेताओं और सेना के अधिकारियों तक को यहां से विदेशी लड़कियां सप्लाई की जातीं हैं। 

पुलिस ने आरोपी की पहचान 63 वर्षीय पीएन सान्याल के रूप में की है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के रिकार्ड के अनुसार वह आयात-निर्यात टेक्नोलॉजी का कंसलटेंट हेड है और सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में रहता है। आयकर विभाग के सहायक आयुक्त ने मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली पुलिस को मामले की सूचना दी है जिसके बाद इस मामले में आरोपी के खिलाफ सेक्स रैकेट चलाने और मानव तस्करी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दक्षिणी दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान आरोपी के सफदरजंग एन्क्लेव स्थित घर से एक रूसी मूल की महिला भी मिली। जबकि वंसत कुंज और गोमती नगर स्थित घर से पुलिस को कई विदेशी लड़कियां और उनके पासपोर्ट हाथ लगे हैं। आरोपी बीते कई वर्षों से इस धंधे में है। छापेमारी टीम को ऐसे कागजात भी मिले हैं जो यह साबित करता है कि आरोपी ने महिलाओं को अलग-अलग जगह भेजने को लेकर दूसरे लोगों से बड़ी रकम अपने अकाउंट में मंगवाई।

नेताओं और सेना के बड़े अधिकारियों से भी तार जुड़े
पुलिस सूत्रों की मानें तो जो दस्तावेज पुलिस को दिए गए हैं उनके मुताबिक आरोपी कई नेताओं और सेना के कई बड़े स्तर के अधिकारियों को भी लड़कियां मुहैया कराता था। छापेमारी में कई नेताओं के प्लेन लेटर पैड मिले हैं जिनपर उनके हस्ताक्षर हैं। पुलिस अभी जांच भी जुटी है।

आरोपी की कॉल डिटेल से होगा अहम खुलासा
पुलिस के अनुसार, इनकम टैक्स की ओर से केस दर्ज कराने और इस रैकेट के साथ सेना और कई सांसदों के जुडे़ होने की सूचना के बाद पुलिस मामले में आरोपी युवक के फोन कॉल डिटेल्स की जांच में जुटी है। जिसके आधार पर ही रैकेट से जुड़े अन्य बड़े नामों का खुलासा हो पाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!