बालाघाट में फिर शुरू हो गई लकड़ी की तस्करी

Updesh Awasthee
सुधीर ताम्रकार/बालाघाट। जिस लकड़ी तस्करी कांड में कलेक्टर तक नप गए, वह बालाघाट में फिर शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश वनविकास निगम के लालबर्रा रेंज में नवी कुप नंबर 79 और 94 में सागौन वृक्ष के बडें पेड लगे हुये थे जो बेसकिमती बताये गये है। इन कूपों से 100 से अधिक बडे सागौन के वृक्ष भी वन माफियाओं ने अवैध कटाई करवाकर लकडी का परिवहन भी करवा दिया। विभाग को जब इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुचकर अवैध कटाई से काटी गई लकडीयों का जखिरा बरामद किया। जप्त शुदा लकडीयां विभागीय कार्यालय में पहुचाया गया है।

इस अवैध कटाई में विभागीय अधिकारियों और वनमाफियाओं के साथ संलिप्तता दिखाई देती है तभी बैखोफ होकर पेड काटे गये और लकडीयों के लठ्टे परिवहन भी कर दिये गये। निगम के लामता परियोजना वनविकास निगम के एसपी बट्टी कूप सभागीय अधिकारी ने सागौन के पेडों की अवैध कटाई किये जाने की पुष्टि करते हुये अवगत कराया की कटाई की जांच की जा रही है रिपोर्ट आने पर क्षति का आकलन किया जायेगा।

यह उल्लेखनीय है कि जहां से कटाई की गई है वह सघन वन क्षेत्र है जहां आसानी से पहुचा नही जा सकता। ज्ञातव्य है कि बालाघाट जिले में वनमाफियाओं द्वारा 200 करोड से भी अधिक की ईमारती एवं जलाउ लकडी के अवैध रूप से कटाई कर प्रदेश के बाहर विक्रय कर देेने के मामले की जांच चल रही है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!