राजस्थान में तांडव मचा रही है मप्र की कालीसिंध

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर रविवार को राजस्थान में भी देखने को मिला। यहां काली सिन्ध नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से 15 लोगों की जान संकट में पड़ गई। प्रदेश के झालावाड़ में नदी के बढ़ते जल स्तर से आई बाढ़ में फंसे किसान प्रभुलाल के परिवार और एक दंपत्ति सहित कुल 15 लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। 

झालावाड़ के गिन्दोर तहसीलदार अस्तिमा सिंह ने बताया कि प्रभुलाल के परिवार और आसपास के 13 लोग काली सिंध नदी में जल स्तर अचानक बढ़ जाने से फंस गए थे। सूचना मिलने पर उपखण्ड अधिकारी रामचरण शर्मा, थानाधिकारी झालरापाटन हीरालाल सैनी ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

उन्होंने कहा, प्रभावित किसान परिवार के निवास में भी जल भर जाने से घरेलू सामान सहित 13 लोगों को झालावाड़ केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए आश्रय स्थल पर स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रभावितों के लिए राशन, पानी एवं बिजली की व्यवस्था संजीवनी अस्पताल की ओर से करवाई गई।

टापू पर फंग गए पति-पत्नी, राहत दल ने बचाया:
बांरा जिले के अंता उपखंड के खान की झोपड़िया में पानी के टापू में फंसे एक दम्पती को जिला प्रशासन के बचाव दल ने सुरक्षित निकाल लिया. दम्पती भट्टीपुरा के पास कालीसिंध नदी के टापू पर फंस गया था।

बारां उपखण्ड अधिकारी कानाराम ने बताया कि जगन्नाथ कहार अपनी पत्नी के साथ अंता उपखंड के भट्टीपुरा के पास टापू पर था. नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से उसका भूसंपर्क टूट गया. ऐसे में दोनों वहां फंस गए. बारां जिला मुख्यालय पर सूचना मिलने पर बचाव दल वहां पहुंचा एवं दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला.

सावधानी बरतने के निर्देश, टापू पर न जाने की चेतावनी
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर अंता उपखंड अधिकारी रविन्द्र कुमार शर्मा, दीगोद उपखंड अधिकारी, अंता पुलिस उप अधीक्षक, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे।

प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में भारी बारिश एवं जिले में हो रही बारिश के कारण नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में वे लोग पूर्ण सवधानी बरतें.
जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह ने लोगों से अपील की है कि छोटी पुलिया एवं रपट के ऊपर पानी बह रहा हो तो उसे पार न करें. विशेष रूप से नदी को पार करने एवं टापू जैसी जगह पर जाने का खतरा मोल न लें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!