BJP कोर ग्रुप की पहली मीटिंग में नहीं आए दो दिग्गज

भोपाल। मध्यप्रदेश बीजेपी की नई कोर ग्रुप की पहली बैठक में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल नहीं हुए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि, पहले से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से भोपाल नहीं आ पाए। बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास में शाम 6 बजे से शुरू हुई। इसमें केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हुए थे।

पहली बैठक में सत्ता और संगठन के तालमेल के अलावा संगठन विस्तार और नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। वहीं, बाबूलाल गौर और सरताज सिंह की मंत्री पद से छुट्टी के बाद उत्पन्न सियासी हालात पर भी विचार-विमर्श किया गया। 

खास बात ये है कि, 12 जून को बनी 12 सदस्यीय नई कोर ग्रुप में एक भी महिला सदस्य नहीं है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास कुमार भगत के अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान, सुन्दरलाल पटवा, कैलाश जोशी, विक्रम वर्मा, जयंत मलैया और राजेन्द्र शुक्ल भी बैठक में शामिल थे।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!