एक और AAP विधायक पर छेड़छाड़ की FIR | National News

नई दिल्ली। दिल्ली में कुल 67 विधायकों में से 9 विधायक कानूनी शिकंजे में फंस चुके हैं। 9वें विधायक का नाम है प्रकाश झारवाल। इन पर एक महिला ने बदसुलूकी एवं अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। घटना साऊथ ईस्ट दिल्ली के देवली इलाके में होना बताया गया है। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। इधर विधायक का कहना है कि यह उनके खिलाफ राजनैतिक साजिश है। 

महिला ने आरोप लगाया है कि 2 जून को वह पानी के मसले को लेकर ग्रेटर कैलाश के दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर गई तो वहां विधायक के साथियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, विधायक प्रकाश जारवाल ने उन्हें धक्का मारते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

ग्रेटर कैलाश थाने में FIR दर्ज
पीड़ित महिला ओम लता गिल के मुताबिक मामला बीते 2 जून का है, लेकिन उन्होंने इस बाबत कुछ दिन बाद उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से संपर्क किया। पुलिस ने जांच कर विधायक के खिलाफ 6 जुलाई को आईपीसी की धारा 354, 506 व 509 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। बताते चलें कि अब तक 8 AAP विधायक गिरफ़्तार हो चुके हैं। 

जून 2016:
संगम विहार विधायक दिनेश मोहनिया
मोहनिया पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

मई 2016
हरिनगर विधायक जगदीप सिंह
जगदीप पर ज़मीन विवाद में मारपीट का आरोप

जनवरी 2016
विकासपुरी विधायक महिंदर यादव
महिंदर पर दंगा फैलाने, शांतिभंग करने का आरोप

नवंबर 2015
मॉडल टाउन विधायक अखिलेश त्रिपाठी
अखिलेश त्रिपाठी पर दंगा फैलाने का आरोप

सितंबर 2015
मालवीय नगर विधायक सोमनाथ भारती
सोमनाथ पर घरेलु हिंसा, हत्या का कोशिश का आरोप

अगस्त 2015
दिल्ली कैंट विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह
सुरेंद्र सिंह पर दलित कर्मचारी से मारपीट का आरोप

जुलाई 2015
कोंडली विधायक मनोज कुमार
मनोज कुमार पर ज़मीन के फ़र्ज़ीवाड़े का आरोप

जून 2015
त्रिनगर विधायक जितेंद्र सिंह तोमर
जितेंद्र सिंह तोमर पर फ़र्ज़ी डिग्री का आरोप

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!