कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकी पकड़ा गया, 4 को मार गिराया

Updesh Awasthee
जम्‍मू। जम्‍मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास नौगाम सेक्टर में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया और एक अन्य आतंकी को जिंदा पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, नौगाम में आज सुबह मुठभेड़ में सेना ने इलाके को घेरकर चार पाकिस्‍तानी आतंकी को मार गिराया। खबर लिखे जाने तक सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पूरे इलाके की तलाश जारी है। नौगाम में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। गृह राज्‍यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि जिंदा आतंकी को पकड़ना बड़ी बात है।

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि नौगाम सेक्टर में अभियान के दौरान चार आतंकवादी मारे गये हैं और एक अन्य को जिन्दा पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि ये सभी आतंकी विदेशी नागरिक थे। मुठभेड़ स्थल से अंतिम खबर मिलने तक अभियान जारी था। अधिकारी ने कहा कि अभियान के अभी जारी रहने के कारण यह कहना जल्दबाजी होगा कि यह घुसपैठ की कोशिश थी या नहीं। उन्होंने कहा कि हमने उनमें से एक को जिंदा पकड़ा है और उससे कुछ महत्वपूर्ण सूचना मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!