छतरपुर में 2 एक्सीडेंट: मंत्री का भतीजा समेत 5 घायल

Updesh Awasthee
भोपाल। छतरपुर में अलग अलग इलाकों में 2 एक्सीडेंट की घटनाएं हुईं। पहली घटना में मंत्री ललिता यादव का भतीजा घायल हो गया एवं दूसरी घटना में कार में सवार 4 लोग घायल हो गए। इस कार की किसी से टक्कर नहीं हुई, बल्कि एक बिजली का खंभा चलती कार पर जा गिरा। 

हाल ही में शिवराज कैबिनेट में शामिल की गई ललिता यादव के भतीजे सतेंद्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत महोबा रोड पर हुए इस हादसे में सतेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

दूसरा हादसा नौगांव तहसील के मऊसहनिया में हुआ। सोमवार रात को नेशनल हाईवे से गुजर रही एक कार पर अचानक बिजली का खंबा गिर पड़ा। इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई थी। करीब दो घंटे तक पूरा हाईवे जाम रहा। इसके बाद किसी तरह खंबा और हादसे का शिकार हुई कार को हटाकर यातायात को सामान्य किया गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!