मैं जहां चाहूं बारिश करवा सकता हूं, 10 लाख लूंगा: भाजपा कार्यकर्ता

Updesh Awasthee
जयपुर। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सोमवार सो गुरुवार तक जनसुनवाई होती है। भाजपा कार्यकर्ता मंत्री दरबार में अपनी समस्याएं बताते हैं। कई बार ऐसी फरियाद आ जाती है, जिसे सुनकर मंत्री सोच में पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही आज हुआ।

भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक कार्यकर्ता पहुंचा, वो भी 10 लाख रुपये की फरियाद लेकर। मंत्री किरण माहेश्वरी, बाबूलाल वर्मा और अमराराम जनसुनवाई कर रहे थे कि एक कार्यकर्ता दीनदयाल जांगिड अपनी  फरियाद लेकर आया। जिसमें लिखा था कि सरकार उसे अगर 10 लाख रुपये दे तो वो प्रदेश में जहां चाहे वहां बरसात करवा सकता है।

इस बात की गारंटी के रूप में उसने मंत्रियो से यहां तक कहा कि सरकार चाहे तो वो पहले बरसात करवा देगा। जिसके बाद सरकार या जलदाय विभाग उसे 10 लाख पेमेंट कर दे। हालांकी अपने कार्यकर्ता को मंत्री कोर्इ जवाब नहीं दे पाए।

'करौली में मैंने करवाई बरसात'
दीनदयाल जांगिड ने दावा किया कि वो कहीं भी बरसात करवा सकता है। इसके लिए वो अब तक 86 बार इसी तरह कि चिट्ठी भाजपा को लिख चुका है ओर कई बार फोन करके भी उसने अपनी बात रखी। दीनदयाल का दावा है कि हाल ही में करौली में जो तेज बरसात आई थी वो भी उसी की मेहरवानी थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!