भोपाल। कमलनाथ का पंजाब कांग्रेस का प्रभारी पद छोड़ना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।कमलनाथ को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद 1984 सिख विरोधी दंगों में उनकी कथित भूमिका पर खासा विवाद हो रहा था। हांलाँकि कमलनाथ सभी आरोपों से इनकार करते हैं और उन्होंने कहा है कि इसके पीछे राजनीति है और उन्होंने कांग्रेस महासचिव के पद से त्यागपत्र दे दिया है लेकिन कमलनाथ के त्यागपत्र को लेकर #UdtaKamalNath ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।
आइए देखते हैं कमलनाथ को लेकर लोग ट्विटर पर क्या कह रहे हैं:
बलविंदर शर्मा ने ट्विटर हैंडल @bal_Sharma22 से लिखा है- कमलनाथ कभी पंजाब के थे ही नहीं। उनके लिए इस्तीफ़ा देना सबसे बेहतर रास्ता था।
@BiniCupcake हैंडल से बिनी ने लिखा है- अब कांग्रेस ने अपनी ग़लती समझ ली है।
नवजीत मान (@navmaan7) लिखते हैं- पंजाबी लोगों का सामना करने से डरकर कमलनाथ सिर्फ़ तीन दिन में ही पंजाब से ग़ायब हो गए।
सुखांत बेहड़ा ने ट्विटर हैंडल @sukanta4557 से लिखा है- अगर आप निर्दोष थे, तो आपने त्यागपत्र क्यों दिया।