कांग्रेस: जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिला समन्वयक, सह-समन्वयकों की बैठक

Updesh Awasthee
भोपाल। शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के इंदिरा भवन में 01 और 02 जुलाई, 16 को दो दिवसीय जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिला समन्वयक, सह-समन्वयकों की बैठक दोपहर 12 बजे से आहूत होगी। इस दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस श्री अरूण यादव करेंगे। 

प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री श्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बतया है कि 01 जुलाई, शुक्रवार को चंबल, ग्वालियर, सागर, रीवा, होशंगाबाद एवं जबलपुर संभाग और 02 जुलाई, शनिवार को शहडोल, भोपाल, उज्जैन एवं इंदौर संभाग के जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिला समन्वयक, सह-समन्वयकों की संयुक्त बैठक होगी। 

बैठक में सदस्यता अभियान, जिला/ब्लाक में बूथवार सेक्टर कमेटियों के गठन, जिला/ब्लाक स्तर पर संगठन की स्थिति, प्रति माह आयोजित बैठकों की जानकारी आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा होगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!