जातिवाद पर आधारित होगा मप्र का नया मंत्रीमण्डल

Bhopal Samachar
भोपाल। शिवराज सरकार का नया मंत्रीमण्डल तैयार हो गया है। दिल्ली की मोहर भी लग गई है। बताया जा रहा है कि इस बार का मंत्रीमण्डल 2018 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें जातिवाद प्रमुख आधार है, इसके बाद क्षेत्रवाद का ध्यान रखा गया है। सिफारिशों पर गौर करना तो सरकार की मजबूरी थी और सीएम को अपनी पसंद भी देखनी ही थी। दुर्भाग्य से योग्यता पर कोई विचार नहीं हुआ। 

शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार सुबह 11:30 बजे होगा। प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने इस बात के संकेत दिए हैं कि मंत्रिमंडल से कुछ मंत्रियों को हटाया भी जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार सुबह मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मंत्रियों की सूची लेकर दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे। माना जा रहा है कि नामों मुहर लग चुकी है। उधर राज्यपाल को भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ मंगलवार रात मुख्यमंत्री निवास पर मंथन किया था।

बताया जा रहा है कि जातिवाद को बेलेंस करने के लिए कुछ मंत्रियों की मंत्रिमंडल से छुट्टी करने की संभावनाओं पर भी विचार हुआ। सहस्रबुद्धे दिल्ली से आकर रात नौ बजे सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां देर रात तक बैठक चलती रही। इसमें क्षेत्रीय, जातीय और राजनीतिक समीकरणों के मद्देनजर मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों पर विचार हुआ।

बताया जा रहा है कि ग्वालियर से जयभान सिंह पवैया और बुरहानपुर से अर्चना चिटनिस के नाम पर कुछ आपत्तियां हैं। हालांकि, चिटनिस की पैरवी केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने भी की है। पवैया के नाम पर एक वरिष्ठ नेता को आपत्ति है। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि 2018 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने पर जोर है।

यही वजह है कि दो दौर की बैठक के बाद भी नामों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। कुछ चेहरे मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत पसंद बताए जा रहे हैं, पर वे समीकरणों में फिट नहीं बैठ रहे।

बदले जा सकते हैं कुछ मंत्रियों का विभाग
सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ कुछ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है। इसमें वन मंत्री डॉ.गौरीशंकर शेजवार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा, राजस्व मंत्री रामपाल सिंह और परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं गोपाल भार्गव, कुसुम महदेले, यशोधरा राजे, जयंत मलैया और राजेंद्र शुक्ल के विभागों में फेरबदल हो सकता है।

दावेदार कौन
विश्वास सारंग, यशपाल सिंह सिसोदिया या ओमप्रकाश सकलेचा ,सुदर्शन गुप्ता या रमेश मेंदोला, नारायणसिंह कुशवाह, रामलाल रोतेल, चौधरी चंद्रभानसिंह, जगदीश देवड़ा, निर्मला भूरिया और विंध्य से केदार शुक्ला या हर्ष सिंह के नाम पर विचार चल रहा है। सभी नाम पर हायकमान से चर्चा के बाद सूची तैयार होगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!