मप्र के इन जिलों में होगा पर्यटन विकास

भोपाल। वाटर स्पोर्टस के प्रमुख केन्द्र हनुवंतिया में हाउस बोट चलाने की योजना है। तवा से मढ़ई के बीच हाउस बोट उपलब्ध करवाई जायेगी। बाण सागर और ओंकारेश्वर में वाटर स्पोर्टस को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास जारी हैं। परसुली जिला सीधी में पर्यटकों के लिए 4 किलोमीटर तक बेयर फुट ट्रेक (Bare foot track) विकसित किया जायेगा। 

देश का संभवत: पहला एक्वा स्‍की मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में बनेगा। बड़वानी से सरदार सरोवर तक मिनी क्रूज लाईनर की योजना का सर्वे किया गया है। इसके जरिये मध्यप्रदेश को गुजरात तक वाटर बेस से लिंक किया जाना प्रस्तावित है। हनुवंतिया में इस साल भी जल-महोत्सव होगा।

यह जानकारी राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में दी गई। श्री भौमिक ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर काम किया जाये। उन्होंने कहा कि निगम की विकास यात्रा सराहनीय रही है। टीम-वर्क के साथ काम कर आगे भी निगम को यश और कीर्ति दिलवायें।

मुख्यमंत्री के सचिव एवं निगम के एमडी श्री हरिरंजन राव एवं अपर प्रबंध संचालक सुश्री तन्वी सुन्द्रियाल और अन्य अधिकारियों ने निगम की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं से अवगत करवाया। बताया गया कि निगम द्वारा इंदौर में लगभग 50 करोड़ की लागत से बड़ा होटल बनाने के साथ भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर के होटल्स का विस्तार किया जायेगा। निगम ने हाल के वर्षों में डोडी सहित 15 नये होटल का निर्माण, 110 नये कक्ष के साथ 73 कक्ष का रिनोवेशन किया है।

खजुराहो में ब्रिक्स सम्मेलन
ब्रिक्स देशों के कन्वेंशन के लिए प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन-स्थल खजुराहो को चुना गया है। इस महत्वपूर्ण कन्वेंशन में भारत सहित ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन मंत्री एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कन्वेंशन 31 अगस्त से 1 सितम्बर, 2016 तक होगा।

बताया गया कि हाईवे-ट्रीट डोडी की तर्ज पर प्रदेश में लगभग 300 मार्ग सुविधा केन्द्र (Way Side Amenities) बनाने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की जा रही है। एक सुनियोजित नीति के जरिये हरेक 40 से 50 किलोमीटर पर ये केन्द्र विकसित होंगे। अभी तक 46 केन्द्र का काम पूर्णता की ओर है और 15 केन्द्र का निर्माण चल रहा है।

बैठक में रोड-शो करने, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सक्रिय भागीदारी, पर्यटन संवर्द्धन इकाई, विदेशी भाषाओं में ब्रोशर तैयार करवाने एवं लाईट-साउंड शो के होर्डिंग प्रदर्शित करने आदि पर चर्चा की गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!