विजयपुरा। देश में गौ तस्करी के अनेकों मामले सामने आते है। बीफ बैन देश के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया है, लेकिन गौ तस्करी और गाय को मारना आज भी जारी है। कर्नाटक के बीजापुर जिले के विजयपुरा से गाय के शिकार का मामला सामने आया है।
यहां अज्ञात लोगों ने दो गायों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग में एक गाय की मौत हो गई है, जबकि दूसरी गाय घायल बताई जा रही है। घटना चार दिन पहले की है। घटना के बाद पुलिस और पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल गाय का इलाज करना शुरू किया गया।
इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान तक नहीं कर पाई है। यह मामला अब तनाव का कारण बनता जा रहा है।