राहुल अध्यक्ष बने तो भाजपाई आलसी हो जाएंगे: रामदेव

चंडीगढ़। फिल्म 'उड़ता पंजाब' के विवाद पर बात करते हुए बाबा रामदेव ने राहुल गांधी पर जमकर चुटकी ली। जालंधर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में नशीले पदार्थों की समस्याओं और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के खिलाफ पार्टी के प्रस्तावित धरने पर उन्होंने कहा, 'पहले उनसे (राहुल से) यह पूछा जाना चाहिए कि क्या उन्होंने कभी अपनी जिंदगी में नशीली दवाएं ली हैं।' 

राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाने की योजना को लेकर उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, ‘यदि राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया तो भाजपा कार्यकर्ता आलसी बन जाएंगे क्योंकि उन्हें कम मेहतन करनी पड़ेगी। किन्तु यदि वे प्रियंका को अध्यक्ष बनाना पसंद करते हैं तो भाजपा के लोगों को योग करना पड़ेगा।’ 

उन्होंने कहा, 'देश में नशे का इस्तेमाल बढ़ रहा है जिसे रोका जाना चाहिए और इस संबंध में सभी को प्रयास करने की आवश्यकता है।' राजद प्रमुख लालू यादव ने पिछले माह उनकी सराहना करते हुए कहा था कि कड़ी मेहनत के जरिये उन्होंने भारी सफलता प्राप्त की है। इस पर योगगुरू ने कहा, 'कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा क्योंकि लालूजी ने रामदेव की आलोचना बंद कर दी है।'

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !