मप्र की हर विधानसभा में खुलेंगे 2 उत्कृष्ट विद्यालय

Updesh Awasthee
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में दो उत्कृष्ट विद्यालय खोले जाएंगे। इस दिशा में स्कूली शिक्षा विभाग ने एक प्रस्ताव बनाया है। जिस पर जल्द ही सरकार की मुहर लग जाएगी। यह कहना है सूबे के स्कूली शिक्षा मंत्री पारस जैन का।

पारस जैन अपने एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर के पागन वीसी “स्कूल चले अभियान” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पारस जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा सुधारने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। 

इसी के तहत देखने में आया है कि बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार नहीं आ पा रहा है, जो बेहद सोचनीय है, और इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने उत्कृष्ट विद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव बनाया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!