कलेक्टर ने पढ़े मंत्र, मंत्री ने किया भूमिपूजन

भोपाल। इन दिनों शिवपुरी कलेक्टर राजीव दुबे के अच्छे दिन चल रहे हैं। जहां एक ओर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके काम से प्रसन्न हैं, वहीं दूसरी ओर शिवपुरी की लोकल सीएम कही जाने वाली विधायक एवं मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की प्रशंसा के भी पात्र वो बने ही रहते हैं।  

शिवपुरी में जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन करने मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पहुंचीं तो वहां इसकी तैयारी नहीं थी। जल्दी में फूल माला व पूजन सामग्री जुटा ली गई। पंडित की तलाश हुई, नहीं मिला तो पूजा कराने के लिए खुद आगे आए कलेक्टर राजीवचंद्र दुबे। उन्होंने मंत्र पढ़ना शुरू किया तो कुछ देर भौचक होकर यशोधरा राजे उन्हें देखती रहीं फिर उन्होंने भूमिपूजन किया। कलेक्टर के मंत्रोच्चार की शुद्धता देख मंत्री यशोधरा अचंभित रह गईं।

याद दिला दें कि यह वही यशोधरा राजे सिंधिया हैं जो जरा सी कमी रह जाने पर अधिकारियों की इस तरह खिंचाई करतीं हैं कि अक्सर मामला खबर बन ही जाता है। इनके सामने पड़ने वाले अधिकारियों का वीपी हमेशा उच्चदाव पर ही रहता है। ऐसे में तमाम खामियों के बावजूद कलेक्टर ने यशोधरा राजे सिंधिया को प्रभावित कर ही लिया। 

शिवपुरी कलेक्टर की एक खूबी और ​दर्ज किए जाने योग्य है। वह यह कि उनके इलाके में राष्ट्रपति की तरह राज करने वाले केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी हमेशा उनके मुरीद बने रहते हैं जबकि राजनीति में यशोधरा राजे सिंधिया की जड़े खोदने में वो कोई कसर नहीं छोड़ते। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!