बालिका वधु का उम्रदराज पर दिल आया

Updesh Awasthee
मुंबई। बालिका वधू के नाम से पॉपुलर हो चुकीं अविका गौर ने हाल ही में कथित ब्वॉयफ्रेंड मनीष रायसिंघानी के साथ एक फोटोशूट कराया। इस दौरान दोनों कहीं फनी पोज देते दिखाई दिए तो कहीं उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री नजर आई। मनीष ने बताया कि वे और अविका काफी अच्छे दोस्त हैं और फोटोशूट के जरिए उन्होंने अपने रियल फेस को फैन्स के सामने रखा है। 

नॉटी हैं अविका...
मनीष बताते हैं, "अविका बहुत नॉटी हैं। वहीं, दूसरी ओर मैं थोड़ा सा शरारती हूं। इसलिए फैन्स को इस पिक्चर्स में हमारी असल साइड देखने को मिलेंगी। बता दें कि मनीष और अविका ने साथ में एक शॉर्ट फिल्म 'अनकही बातें' भी की है, जिसे 2016 के कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए सिलेक्ट किया गया है। अविका ने अपनी इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि हमारी फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। यह वाकई बहुत बड़ा सम्मान हैं और ऐसे मौके हमारे सपनों को पूरा करने के लिए मोटिवेट करते है। बता दें कि 'बालिका वधू' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली वाली अविका ने हाल ही में अपने दूसरे शो 'ससुराल सिमर का' छोड़ा है।

मनीष 'ससुराल...' में उनके पति के रोल में थे और कथित तौर पर इसी शो के सेट से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई है। मनीष अविका से उम्र में 18 साल बड़े हैं। मनीष की उम्र 36 है, जबकि अविका अभी 18 साल की हैं। फिलहाल, अविका साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। पिछले साल उनकी कन्नड़ फिल्म 'केयर ऑफ फुटपाथ' रिलीज हुई थी। उनकी तमिल फिल्म 'Kadavul Irukaan Kumaru' की मेकिंग चल रही है, जो इसी साल रिलीज हो सकती है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!