सरकार को पहले से पता था सिंहस्थ खतरे में है

Updesh Awasthee
भोपाल। उज्जैन में 10 दिन में पांच बार मौसम बिगड़ने और हादसों की संभावना की जानकारी सरकार और प्रशासन स्तर पर दी गई थी। बावजूद इसके सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। 48 घंटे पहले मौसम केंद्र ने उज्जैन प्रशासन को 48 घंटे में तेज हवा और बारिश की चेतावनी दी थी।

इससे पहले 26 अप्रैल को पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था और सुरक्षा मकरंद देउस्कर ने उज्जैन प्रशासन को आगाह किया था कि अगले 15 दिन में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के साथ तेज आंधी की आशंका है। इससे पंडालों के गिरने और आग लगने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है लेकिन जिला प्रशासन व मेला प्राधिकरण ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। देउस्कर ने एक गोपनीय पत्र उज्जैन कलेक्टर कवींद्र कियावत से लेकर गृह सचिव तक को भेजा था। जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा था कि जिन पंडालों में फायर सुरक्षा की गाइड लाइन के मुताबिक इंतजाम नहीं किए गए हैं, वहां व्यवस्था को दुरुस्त कराएं। देउस्कर का यह पहला पत्र नहीं था। इससे पहले भी तीन पत्र उज्जैन कलेक्टर को लिखे थे, बावजूद इसके फायर आर्डर का पालन नहीं कराया गया।

मौसम विभाग की चेतावनी का हवाला
इसके बाद उन्होंने मौसम विभाग की चेतावनी का हवाला देते हुए कहा गया है कि 30 अप्रैल 2016 को 36 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मेला क्षेत्र में साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई रूप से बनाए गए टेंट, पंडाल, टॉयलेट और घास-पूस की झोपड़ियों का तेज आंधी के कारण फटने व टूटने की पूरी संभावना है। इससे किसी भी हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है।

सरकार को पहले से पता था सिंहस्थ में हो सकता है हादसा
पीएचक्यू सूत्रों का कहना है कि सिंहस्थ मेले में बनाए गए पंडालों में सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए थे। इसकी मॉनिटरिंग करने के लिए कलेक्टर ने टीम बनाई है। जो पंडालों में जाकर यह जांच करेगी कि आग से बचने के लिए तय गाइड लाइन का पालन हो रहा है या नहीं? लेकिन इस टीम ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यही वजह है कि मेले प्रारंभ होने के बाद से अब तक तीन पंडालों में आग लग चुकी थी। अब तेज आंधी चलने से हादसा हो गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!