संविदा वृद्वि की मांग को लेकर प्रगणक भूख हड़ताल पर बैठे

Updesh Awasthee
भोपाल। योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग में पांच वर्षो से कार्यरत 1510 अपनी संविदा वृद्वि की मांग को लेकर विगत तीन दिन से धरना दे रहे प्रगणक आज से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं। 

म.प्र. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग ने संविदा कम्प्यूटर आपरेटरों की संविदा तो बढ़ा दी है लेकिन संविदा प्रगणकों की नहीं बढ़ाई जिससे 1510 प्रगणकों में आक्रोश है और अपनी संविदा वृद्वि की मांग को लेकर म.प्र. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के बैनर तले राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में आंदोलन कर रहे हैं और भूख हड़ताल कर रहे हैं । गौरतलब है कि म.प्र. में 13 वें आयोग की अनुशंसाओं के आधार पर एम.पी. आन लाईन के माध्यम् से 1510 प्रगणकों की नियुक्ति रजिस्टर, जन्म-मृत्यु कार्य, आर्थिक गणना, एन.एस.एस.ओ सर्वेक्षण , रोजगार बेराजगार सर्वेक्षण, वेसलाईन सर्वे आदि महत्वपूर्ण कार्यो के लिए की गई थी। 

विभाग ने विगत वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2015 को सभी प्रगणकों की संविदा अवधी समाप्त करते हुये संविदा वृद्वि नहीं की । विगत वर्ष 31 मार्च 2015 में सेवा समाप्ति के पश्चात् प्रगणकों ने धरना प्रदर्शन, आंदोलन करते हुये मंत्री के बंगले का घेराव किया था जिसके पश्चात् योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग द्वारा संविदा अवधि वृद्वि की नस्ती म.प्र. शासन और वित्त विभाग को भेजी गई थी । विभाग द्वारा नस्ती में यह भी उल्लेख किया गया था कि योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग को इन प्रगणकों की आवश्यकता है क्योंकि इनके नहीं होने से विभाग का काफी काम प्रभावित हो रहा है। जिसके कारण इनकी संविदा अवधि बढ़ाई जाए । इस नस्ती को चलते हुये एक वर्ष हो गये हैं। 

विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों से मिलने पर केवल संविदा वृद्वि के शीध्र किये जाने के आश्वासन ही आश्वासन मिल रहे हैं । लेकिन अभी तक प्रगणकों की संविदा अवधि वृद्वि के आदेश जारी नहीं हुये हैं । जिससे प्रदेश के 1510 प्रगणकों में असंतोष व्याप्त हो गया है ।  जिसके कारण मंगलवार से 1510 प्रगणक राजधानी भोपाल में नीलम पार्क में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये हैं । म.प्र. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि सरकार के द्वारा दिये गये संविदा वृद्वि के आश्वासन से पिछले एक वर्ष से योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग के प्रगणक सेवा वृद्वि की आस में घरों पर बैठे हुये हैं लेकिन अभी तक आदेश जारी नहीं होने से हताश और निराश प्रगणक मंगलवार से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये हैं। 

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने कहा है कि सरकार यदि तीन दिन के अंदर संविदा वृद्वि का निर्णय नहीं लेती है तो संविदा प्रगणक आमरण अनशन पर बैठेंगें । आज की भूख हड़ताल में प्रशांत पाण्डे, चंद्रशेखर पाण्डे, प्रताप सिंह, अशोक कुशवाह, सुरेश सिंह बैठें हैं । धरने में दीपक अग्रवाल, नीरज शर्मा, दीपक शर्मा , अभिषेक गुप्ता,मनोज शर्मा, विकास पाण्डे, निशांत खरे, राहुल पाठक, जितेन्द्र, सहित एवं सैकड़ों संविदा प्रगणक शामिल हुये। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!