वकील और व्यापारी की किडनेपिंग के विरोध में बाजार बंद

हरदा। शहर दो भाइयों के अपहरण के विरोध में पूरी तरह बंद है। शहर के सामजिक संगठनों और अधिवक्ता संघ ने इस बंद का आह्वान किया हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन अब तक दोनों भाईयों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा हैं।

होटल व्यवसायी सुधीर अग्रवाल और उनके वकील भाई नवीन अग्रवाल को सोमवार को जमीन विवाद में मोहनपुरा गांव से अगवा कर लिया गया था। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों भाईयों को पुलिस तलाशने में नाकाम रही है।

दोनों भाइयों की सुरक्षित रिहार्इ की माँग और पुलिस की नाकामी के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है। पूरे शहर में सुबह से ही बंद का असर दिख रहा है। शहर के सारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह से ही बंद है।

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में दोनों भाइयों का अपहरण किया गया। सुनील अग्रवाल का हरदा शहर में ही कारोबार हैं, जबकि उनके भाई नवीन अग्रवाल भोपाल में रहते हैं। पुलिस अब तक अपहरण कांड से जुड़े पांच लोगों को पकड़ चुकी है, लेकिन दोनों भाईयो और आरोपियों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस वजह से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!