बीजेपी सांसद ने लड़की की जींस उतरवाई

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। यूपी के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं। साक्षी महाराज ने मैनपुरी में पुलिस कार्रवाई में घायल एक लड़की के कपड़े सबके सामने उतरवाए और उसके जख्म देखे। साक्षी महाराज के इस कदम की जमकर तीखी आलोचना हो रही है। दरअसल, सांसद साक्षी फरदपुर में पुलिस द्वारा बच्चों और महिलाओं की पिटाई से खफा थे। 

पुलिस को दी गोली से जवाब देने की धमकी
इस दौरान, मैनपुरी में पुलिस की फरदपुर में कार्रवाई से असंतुष्‍ट बीजेपी सांसद ने खुलेआम पुलिसवालों को धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अगर सही कार्रवाई नहीं की तो उन्हें इसका जबाब गोली से मिलेगा। साक्षी ने पुलिस को धमकाते हुए कहा कि कसी भी दरोगा, सिपाही या किसी भी पुलिस वाले ने बद्तमीजी की तो वो एक-एक से बदला लेने की ताकत रखते हैं। 

देशद्रोह की धारा भी लगाई जा सकती है: एसपी
इस बीच बीजेपी सांसद को पुलिस को धमकाना काफी महंगा पड़ा है। एसपी हिमांशु ने बीजेपी सांसद, पूर्व बीजेपी एमएलसी सहित कुछ अन्य लोगों पर भी कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी ने यहां तक कहा है कि देशद्रोह की भी धारा बढ़ाई जा सकती है और उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है। गौरतलब है कि 30 अप्रैल को साक्षी महाराज ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ बिछवा के फरदपुर में जनसभा में पुलिस को सीधे धमकाया था और अपशब्द कहे थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!