युवक ने अपनी ही भाभी का गैंगरेप कर डाला

मुजफ्फरनगर। भारत को रिश्‍तों का देश माना जाता है। लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिनसे ये रिश्‍ते अपनी गरिमा और मर्यादा खो बैठते हैं। ऐसा ही कुछ उत्‍तर प्रदेश में भी हुआ। यहां मां के समान मानी जाने वाली भाभी की इज्‍जत को देवर ने अपनी बुरी नीयत से तार-तार कर दिया।

नई नवेली भाभी को मायके से ससुराल वापस ले जाते समय देवर की नीयत खराब हो गई। उसकी हैवानियत की हद तब पार हो गई जब उसने अपने दोस्‍त को भी इसमें शामिल कर लिया और दोनों ने मिलकर अपनी भाभी के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं भाभी को कई घंटों तक एक कमरे में बंधक बनाए रहा। लड़की ने देवर और उसके दोस्‍त के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

भाभी ने की शिकायत तो हुई मारपीट
लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पिछले साल 6 अक्तूबर को गाजियाबाद के गांव कलसीना निवासी युवक के साथ हुई थी। उसने बताया कि उसका पति शराबी है। उस पर उसने अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। इसका विरोध करने पर उसके साथ पति ने मारपीट की। सास-ससुर से इसकी शिकायत करने पर उन्होंने भी पति का पक्ष लिया उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वह किसी प्रकार अपने मायके पहुंची। मायके वालों ने पति व ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!