कांग्रेस विधायक ने मासूम लड़की का कई बार किया रेप: आरोप, गिरफ्तार

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। गोवा में कांग्रेस के निष्कासित विधायक अतानासियोम मोंसेर्रट ने गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन पर एक नाबालिग से बलात्कार का आरोप है। इससे पहले गोवा पुलिस ने उस नाबालिग लड़की का बयान दर्ज किया जिससे मार्च में मोंसेर्रट ने कथित तौर पर बलात्कार किया था।

एक आला अफसर ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया कि महिला थाने की अधिकारियों के एक दल ने लड़की को सरकारी संरक्षण में रखा है और उसका बयान दर्ज किया।

पीड़िता ने बाल कल्याण समिति के सामने अपना बयान दर्ज कराया था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि मोंसेर्रट ने अतीत में उसके साथ कई बार बलात्कार किया था। पुलिस ने बयान का ब्योरा उजागर नहीं किया।

इस बाबत बुधवार को पणजी पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन यह मामला महिला पुलिस को कल रात सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक :महिला थाना: कार्तिक कश्यप ने बताया कि मोंसेर्रट के खिलाफ पोस्को कानून की धारा तीन और चार और भारतीय दंड संहिता और गोवा बाल कानून की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!