साध्वी के सिंहस्थ स्नान को नया रास्ता खोज रही है सरकार

भोपाल। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कोर्ट की अनुमति के बावजूद सिंहस्थ स्नान से रोकने वाली शिवराज सरकार अब किसी नए रास्ते की तलाश कर रही है ताकि साध्वी की बात भी रह जाए और सरकार पर कोई संकट भी ना आए। 

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के सिंहस्थ में जाकर स्नान करने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सिंहस्थ में अभी बहुत भीड़ है। ऐसे में साध्वी की सुरक्षा सबसे जरूरी है। पुलिस इस मामले में विचार कर रही है। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा। 

गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 21 मई को सिंहस्थ में जाकर स्नान करने को लेकर अड़ी हैं। उन्होंने इसके लिए धरना प्रदर्शन भी किया है। प्रज्ञा ने चेतावनी दी है कि अगर सिंहस्थ में स्नान नहीं करने दिया गया तो अपनी जान दे देगी। 

वहीं, पुलिस साध्वी की सुरक्षा को लेकर परेशान है। इस कारण अभी तक साध्वी के सिंहस्थ स्नान को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। यहां गौरतलब है कि इस इलाके में सिमी की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस साध्वी प्रज्ञा की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का खतरा नहीं लेना चाहती। इस कारण इस मामले में टालमटोल की जा रही है।
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!