16 साल की लड़की, 33 लोग, 36 घंटे तक लगातार रेप

0
विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं
नईदिल्ली। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो से एक निर्भया जैसा मामला सामने आया है। यहां 16 साल की लड़की से 33 लोगों ने 36 घंटे तक लगातार रेप किया। इसके बाद देश भर में विरोध इसलिए भड़का, क्योंकि रेप करने वालों ने लड़की की फोटोज और वीडियो ट्विटर पर डाल दिए। लड़की के साथ इस दरिंदगी में उसका ब्वॉयफ्रेंड भी शामिल था।

रेप का वीडियो ट्विटर पर डाला
रियो डी जेनेरियो में दरिंदगी की हद को पार करने वाली इस घटना से वहां के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि दो महीने के बाद यहां ओलिंपिक शुरु होने वाला है। नाबालिग लड़की के साथ रेप के वीडियो को ट्वीटर पर डालने के बाद हद तो तब हुई जब इसपर 500 से ज्यादा लाइक्स भी आए लेकिन करीब 800 लोगों ने एडमिनिस्ट्रेशन से शिकायत की, तब जाकर ट्वीट से रेप के वीडियो को हटाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना पिछले शुक्रवार रात को फावेला नाम के एरिया में हुई। लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने गई थी। बताया जाता है कि उसे कोई नशीली चीज दी गई। इसके बाद उसे रविवार सुबह होश आया। उसने देखा कि तीस से ज्यादा लोग उसे घेरे हुए हैं। इनमें से कुछ के पास पिस्टल और राइफलें भी थीं।

ब्वॉयफ्रेंड समेत चार लोगों को हिरासत में
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। लड़के पर आरोप ये भी है कि उसने ही रेप के बाद विक्टिम की फोटो इंटरनेट पर अपलोड किए। पुलिस के मुताबिक लड़की का ट्रीटमेंट जारी है। लड़की गरीब परिवार से है। उसके परिजन ने बताया कि इस घटना से उनकी बेटी बुरी तरह टूट चुकी है। लड़की के पिता ने लोगों से अपील की है कि उनकी आईडेंटिटी पब्लिक न की जाए। लड़की ने कहा कि इस घटना से शरीर तो जख्मी हुआ है बल्कि आत्मा को अधिक चोट पहुंची है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!