GLAZE INDIA के 5 अधिकारी गिरफ्तार

Updesh Awasthee
धमतरी/छत्तीसगढ़। नौकरी का झांसा देकर नाबालिग लड़कियों को गुमराह करने के आरोप में ग्लेच इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के इंचार्ज समेत 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शहर के गोकुलपुर वार्ड में ग्लेच इंडिया प्राइवेट नामक एक कंपनी पिछले कई दिनों से होमबेस प्रोडक्ट पर काम कर रही है। कंपनी द्वारा टूथब्रश से लेकर साबुन-सोड़ा आदि बेचने का काम नेटवर्किंग के जरिए किया जाता है। 

कंपनी से जुड़े लोग गांव के भोलेभाले लोगों को अच्छा वेतन-कमीशन देने के नाम पर नौकरी का झांसा देते हैं। इसी के चलते कोरबा जिले की तीन नाबालिक लड़कियां उनके झांसे में आकर धमतरी आ गई। यहां उनसे पहले 15 हजार रुपए देने की डिमांड की गई। उन्हें जब शक हुआ तो वे सीधे सिटी कोतवाली पहुंच गई और प्रभारी संतोष जैन को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पतासाजी की गई तो पता चला कि उक्त कंपनी तो एमएलएम कंपनी की तरह हैं और वह नियम विरूद्ध अपना व्यापार संचालित कर रही है। फिर क्या था, पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई शुरू कर दी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!