चंडीगढ़। साइबर सैल ने दिल्ली के शारदापुरी के प्रभात पुरी नामक व्यक्ति को काबू किया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
आरोप के मुताबिक वह दिल्ली में एक सिंडीकेट पार्टनर्स नामक कंपनी चला लोगों को इंश्योरैंस सैक्टर में पैसा लगाने का लालच देकर उनसे ठगी करता था। थाना-34 में संबंधित केस दर्ज किया गया है।
मामले में शिकायतकर्ता सैक्टर 44-डी के राकेश दिलवारी थे जिनके साथ ठगी की वारदात हुई थी। पुलिस ने प्रभात के कब्जे से एक लाख रुपए बरामद किए हैं। पुलिस उसके अन्य साथियों समेत अन्य बातों के खुलासे को लेकर पूछताछ में जुटी है।
