शिवसेना ने किया कन्हैया कुमार का बचाव

Updesh Awasthee
मुंबई। जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेसिडेंट कन्हैया कुमार ने रविवार को दावा किया कि जेट एयरवेज की मुंबई-पुणे फ्लाइट में उन पर हमला किया गया। हालांकि, पुलिस ने उनके आरोपों को नकार दिया। इस बीच, शिवसेना उनके सपोर्ट में आती दिख रही है। 

उद्धव ठाकरे ने कहा, युवाओं के मसले पर केंद्र सरकार को सावधानी बरतनी चाहिए। कन्हैया को देशद्रोही कहना गलत है। उसे किसने चर्चित किया, इसके बारे में सोचना चाहिए। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर युवाओं के मामले में इसी तरह लापरवाही हुई तो सपोर्ट मिलना मुश्किल होगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!