शादी में आइस्क्रीम के लिए हमला, लाठीचार्ज, धरने पर दुल्हन

मथुरा। यहां एक शादी में आइसक्रीम को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते संघर्ष में बदल गया। पुलिस ने अपने तरीके से कार्रवाई की तो सारे लोग पुलिस का विरोध करने लगे। पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। कई महिलाएं भी घायल हुईं। इस दौरान कुछ पुलिसवाले भी घायल हुए। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ खुद दुल्हन ने महिलाओं के साथ चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 26 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

कस्बा के महेशनगर निवासी महेंद्र सिंह की पुत्री रजनी की बारात मंगलवार को हाथरस के गांव शाहपुर से आई थी। करीब आठ बजे दावत चल रही थी। स्टॉल पर आइसक्रीम खत्म हो गई। दूल्हा मनीष के साथियों ने आइसक्रीम खत्म होने पर अश्लील टिप्पणी कर दी। इस पर दुल्हन रजनी के ताऊ एदल सिंह ने और आइसक्रीम मंगाने के लिए कहा, पर बाराती गाली- गलौज करते रहे। मामला बढ़ने पर महेन्द्र सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर दिया। सूचना पर एसएसआई सुनील कुमार बारात में पहुंच गए और मामले को शांत करके लौट आए। कुछ देर बाद फिर पुलिस को सूचना मिली कि बाराती और घरातियों में मारपीट हो रही है। रात करीब बारह बजे एसआई हृदयनारायण सरकारी जीप लेकर सिपाही सुशील कुमार को लेकर मैरिज होम पहुंच गए थे। उन्होंने दुल्हन के ताऊ एदल सिंह और सुंदरलाल को पकड़ लिया।

SI पर खिसियाई महिलाएं
पुलिस ने सुंदरलाल को जीप में बैठा लिया और थाने के लिए लेकर चलने लगी। इतने में ही महिलाएं जीप के सामने आकर खड़ी हो गई। एसआई ने सुंदरलाल को जीप से नहीं उतारा और भीड़ के बीच से ही थाने लेकर आने लगे। इसी बीच एदल सिंह जीप की चपेट में आ गए, तो महिलाएं भड़क उठीं। उन्होंने जीप के तार खींच दिए और पुलिस पर हावी हो गईं। एसआई ने पुलिसिया तेवर दिखाए तो मारपीट हो गई। आरोप है कि पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। इसमें लड़की पक्ष की विमला, समुना, दुल्हन की मां कलावती, गिरीश, संजय, राजकुमार और भानु घायल हो गए। पुलिस ने गिरीश, संजय, रामकुमार और भानु को हिरासत में ले लिया। आरोप तो ये भी है कि पुलिस ने कन्या पक्ष के घर में तोड़फोड़ की। एसआई सिपाही सुनील को भीड़ ने जमकर पीटा।

सिपाही समेत ASI घायल
इधर, सुंदरलाल सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेने पर घराती- बाराती और महिलाओं ने कस्बा के नेहरू पार्क तिराहे पर जाम लगा दिया। दुल्हन रजनी भी जाम पर बैठ गई। सीओ महावन सुरेंद्र कुमार सिंह ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन हिरासत में लिए लोगों को छोड़ने पर ही भीड़ जाम खोलने की जिद करने लगी। भीड़ ने पुलिस पर फिर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी जाम लगाते लोगों पर जमकर लाठियां बरसाईं। जाम में हुए पथराव में सिपाही सुशील कुमार, एसएसआई सुनील कुमार भी लहुलूहान हो गए। डॉ। राकेश सिंह एसएसपी का कहना है कि जिस स्कूल में दूल्हा मनीष शिक्षक है, उसी स्कूल के प्रधानाचार्य का आइसक्रीम को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद घराती और बाराती में मारपीट हो गई थी। इसलिए मामला तूल पकड़ा था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!